UP Board Exam 2026: ऑनलाइन लाइव सेशन में छात्रों को मिला मार्गदर्शन, तनाव छोड़ आत्मविश्वास से दें परीक्षा

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव से निपटने में मदद करने के लिए 14 फरवरी 2026 को यूट्यूब पर एक लाइव सत्र आयोजित कर रहा है।ऑनलाइन लाइव सेशन के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण बातें कहीं और परीक्षा के समय विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी। परीक्षा के दौरान छात्रों को क्यासावधानियांबरतनी चाहिए परीक्षा के समय किसी भी प्रकार का तनाव न रखें, क्योंकि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है। परीक्षा को किसी सामान्य दिन की तरह हल्के में न लें, बल्कि गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ दें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें - पर्याप्त नींद लें और संतुलित भोजन करें। परीक्षा केंद्र को परीक्षा से पहले एक बार देखकर आ जाएं, ताकि अंतिम समय में स्थान को लेकर कोई तनाव न हो। अपने साथ ले जाने वाली सभी आवश्यक वस्तुएं पहले से तैयार रखें जैसे पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड आदि। इसके अतिरिक्त, यदि मानसिक तनाव अधिक हो तो टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क कर सकते हैं।

#CityStates #Education #National #UttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 10:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Exam 2026: ऑनलाइन लाइव सेशन में छात्रों को मिला मार्गदर्शन, तनाव छोड़ आत्मविश्वास से दें परीक्षा #CityStates #Education #National #UttarPradesh #VaranasiLiveNews