UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक, कम रहे तो क्या होगा?

UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं-12वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट की तारीख का एलान कर सकता है। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, छात्र आसानी से अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिएपहलेआपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें इसी बीच छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल बार-बार यही उठ रहा है कि आखिर पास होने के लिए कितने अंक लाने जरूरी हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपको बताएंगे कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी होते हैं और किन नियमों का पालन करना जरूरी है। 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। नियम के अनुसार, किसी भी छात्र को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। यानी अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है। अगर किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, तो छात्रों को दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यानी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। अगर कम अंक आ जाएं तो क्या होगा अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है। इसमें वह दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकता है और अपना साल बचा सकता है। अगर अंक बहुत थोड़े कम हैं और छात्र पासिंग मार्क्स के करीब है, तो कुछ मामलों में बोर्ड ग्रेस मार्क्स भी दे सकता है, लेकिन यह पूरी तरह बोर्ड के नियम और निर्णय पर निर्भर करता है।

#CityStates #Education #National #UttarPradesh #UpBoard10th-12thPassing #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक, कम रहे तो क्या होगा? #CityStates #Education #National #UttarPradesh #UpBoard10th-12thPassing #VaranasiLiveNews