यूपी: मोबाइल गेम खेलते-खेलते कक्षा 11 के छात्र की मौत, अचानक लुढ़का और फिर न उठा; सामने आई ये वजह
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला नूर नगरियान में अपने घर पर मोबाइल गेम खेल रहे 17 साल के कक्षा 11 के छात्र उत्तम का दिल का दौरा पड़ जाने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को जानकारी दी गई कि दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हुई है। सोमवार को कक्षा 11 का छात्र दोपहर में साढ़े 12 बजे अपने घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही मौजूद थे। खेलते-खेलते छात्र लुढ़क गया। कुछ देर बाद ही परिजनों की निगाह पड़ी तो दौड़कर छात्र के पास पहुंचे।
#CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #HeartAttack #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 10:49 IST
यूपी: मोबाइल गेम खेलते-खेलते कक्षा 11 के छात्र की मौत, अचानक लुढ़का और फिर न उठा; सामने आई ये वजह #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #HeartAttack #VaranasiLiveNews
