Noida News: बेमौसम बरसात बढ़ा रही किसानों की चिंता

यमुना सिटी। बेमौसम बारिश किसानों के लिए परेशानी बन गई है। फसलें कटने के बाद मंडियों में बिकने के लिए पहुंच चुकी हैं। बड़ी संख्या में किसानों की फसलें खुले में रखी हैं जिनके भीगने के कारण खराब होने का डर है। दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा और जेवर में शनिवार रात आंधी और बरसात आई। बीते तीन-चार दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और बारिश हो रही है। फसलों की कटाई के दौरान मार्च में भी लगातार बारिश हुई थी और ओलावृष्टि हुई थी। जिसके कारण खेत में पककर खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ था और किसानों ने सरकार से उनके नुकसान का मुआवजा देने की मांग की थी। किसानों ने बताया कि फसल को सुरक्षित रखने के लिए मंडियों में तिरपाल की व्यवस्था की गई है। ब्यूरो

#UnseasonalRainsAreIncreasingTheWorriesOfFarmers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बेमौसम बरसात बढ़ा रही किसानों की चिंता #UnseasonalRainsAreIncreasingTheWorriesOfFarmers #VaranasiLiveNews