Haridwar News: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती, लोग परेशान
हरिद्वार। भीषण गर्मी के बीच शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विभिन्न इलाकों में दिन और रात के समय बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। बिजली गुल होते ही नलों में पानी आना भी बंद हो जाता है। उमस भरी गर्मी में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं।शनिवार की रात ज्वालापुर के चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान, सोनिया बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, घास मंडी, पांवधोई के अलावा सीतापुर, जमालपुर कलां सहित तमाम इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति ठप होती रही। स्थानीय निवासी राव बशर, आरिफ, अब्दुल सुब्हान, कार्तिक शर्मा, सचिन चौधरी ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। दिन में बिजली जाने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं रात के समय कटौती से बच्चों, बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ऊर्जा निगम से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और कटौती की स्थिति में पूर्व सूचना जारी करने की मांग की है। वहीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी का कहना है कि तकनीकी कारणों से कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित हो रही है। व्यवस्था दुरुस्त करवाई जा रही है।
#UnscheduledPowerCutsAmidstScorchingHeat;PeopleDistressed. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:41 IST
Haridwar News: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती, लोग परेशान #UnscheduledPowerCutsAmidstScorchingHeat;PeopleDistressed. #VaranasiLiveNews
