Kushinagar News: मंदिर में अराजक तत्वों का उत्पात, प्रतिमाएं तोड़ी, नंदी की मूर्ति भी गायब

हाटा। कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वागीपट्टी गांव स्थित मंदिर में मंगलवार देर रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया और मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की पिंडियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नंदी की प्रतिमा भी गायब है। बुधवार सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई वे आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे और अरजकतत्वों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी बीच सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। एहतियातन गांव में पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है।मंदिर के पुजारी रामवृक्ष गौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह पूजा के लिए वह मंदिर पहुंचे तो परिसर की हालत देख उनके होश उड़ गए। देवी-देवताओं की प्रतिमाएं टूटी थीं। अन्य सामान भी बिखरे थे। उन्होंने गांव वालों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहा ग्रामीण जुट गए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की साजिश करार दिया। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों को जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा पुख्ता करने और नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग पुलिस ने की है। इस संबंध में कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि अराजक तत्वों को जल्द ही चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त मूर्तियों को बनवाया जा रहा है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: मंदिर में अराजक तत्वों का उत्पात, प्रतिमाएं तोड़ी, नंदी की मूर्ति भी गायब #KushinagarNews #VaranasiLiveNews