Unnao: सांसद साक्षी महाराज बोले- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया

सांसद साक्षी महाराज का पिछले दिनों यूजीसी को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि ओबीसी और एससी एक हो गए तब क्या होगा। कोई सवर्ण एमपी, एमएलए नहीं बन सकता। सांसद के बयान का बड़े स्तर पर विरोध हो रहा है। शनिवार को उन्नाव पहुंचे सांसद ने अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए सफाई दी। बताया कि बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। मैंने ऐसा नहीं कहा है। कहा कि अगर मैं राजनीति में होता तो बीस बिस्वा का ब्राह्मण हो के मर जाता। किसी को पता नहीं चलता कि मैं लोधी हूं। मैं सर्व समाज की राजनीतिक करता हूं। मेरी शिक्षा दीक्षा उन संस्थान में हुई है जहां ब्राह्मण के अलावा को पढ़ नहीं सकता। पहली बार मथुरा से सांसद बना। लोग मुझे हिंदू ह्रदय सम्राट कहते हैं, मेरा दिमाग नहीं खराब है कि मैं समाज में विघटन पैदा करुंगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर लोग योगी, मोदी और भाजपा को घेर रहे थे। कोई कह रहा था कि अगर राम भी भाजपा प्रत्याशी बनकर आ गए तो हम वोट नहीं देंगे। इसी पर मैंने (सांसद) कहा था कि ओबीसी सोच लें तो न कोई पीएम, सीएम, एमपी, एमएल नहीं बन सकता। कहा कि ये बातें समाप्त करनी चाहिए, सबको पीएम मोदी का साथ देना चाहिए। मैं जातिवाद में विश्वास नहीं रखता, मैं सर्व समाज की बात करता हूं। जिस महामानव मोदी ने अयोध्या का मामला हल कर दिया, कश्मीर से धारा 370 हटा दिया, देश को दुनिया भर में सम्मान दिलाया, उनके लिए यूजीसी जैसी छोटी सी समस्या, जो सुप्रीम कोर्ट में है। सनातन के लिए, मोदी, योगी के सम्मान के लिए जातिवाद जैसी छोटी-छोटी बातें नहीं होनी चाहिए। पहली बार लगा कि हम हैं, विकास भी विरासत के रास्ते पर चल रहे हैं। इस दौरान, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे।

#CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UpNews #SakshiMaharaj #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Unnao: सांसद साक्षी महाराज बोले- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UpNews #SakshiMaharaj #VaranasiLiveNews