Unnao: मंगेतर ने लगाया फंदा, 24 घंटे बाद युवती ने भी जहर खाकर दी जान, ससुराल के तानों से टूट गई थी, जांच शुरू
उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में युवती ने मंगेतर के फंदे से लटककर आत्महत्या के दूसरे दिन जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता के अनुसार बेटी मंगेतर के घर की महिलाओं के तानों और बेटी को युवक की खुदकुशी की वजह बताने से आहत होकर यह कदम उठाया। गुरुवार को उसके मंगेतर का शव फंदे से लटका मिला था। मोहद्दीनपुर गांव निवासी संतोष की बेटी कोमल (22) ने बृहस्पतिवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
#CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 07:22 IST
Unnao: मंगेतर ने लगाया फंदा, 24 घंटे बाद युवती ने भी जहर खाकर दी जान, ससुराल के तानों से टूट गई थी, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #VaranasiLiveNews
