J K: कश्मीर की ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, 3,566 करोड़ की बड़ी सौगात, 1600 किमी सड़कें बनेंगी
कश्मीर के लोगों, खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए मंगलवार का दिन सौगातें लेकर आएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 (पीएमजीएसवाई-4) के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। 1600 किमी लंबी 330 सड़कों की परियोजना जम्मू-कश्मीर के लोगों को समर्पित की जाएगी। सोमवार को श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने बताया कि घाटी में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए 3,566 करोड़ रुपये केंद्र ने मंजूर किए हैं। कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएमजीएसवाई के तहत प्रदेश में 5,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,000 सड़कें बनेंगी। ये सड़कें पीएमजीएसवाई फेज-टू में बनाई जानी है। इसके एक हिस्से की शुरुआत मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चौहान कर रहे हैं। सीएम को पीएमजीएसवाई-2, बैच-2 का स्वीकृति पत्र भी सौंपा जाएगा। खास बात यह है कि एमजीएसवाई के दोनों चरणों की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से ही हो रही है।
#CityStates #Srinagar #PradhanMantriGramSadakYojana #JammuKashmirRuralRoads #ShivrajSinghChouhan #RuralDevelopmentScheme #RoadConnectivityProject #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 14:09 IST
J K: कश्मीर की ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, 3,566 करोड़ की बड़ी सौगात, 1600 किमी सड़कें बनेंगी #CityStates #Srinagar #PradhanMantriGramSadakYojana #JammuKashmirRuralRoads #ShivrajSinghChouhan #RuralDevelopmentScheme #RoadConnectivityProject #VaranasiLiveNews
