बजट से किसे मिलेगी राहत?: क्या बदल जाएगा, अर्थशास्त्रियों ने समझाया पूरा गणित; जानिए सभी जरूरी सवालों के जवाब

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए 'विकसित भारत' की नींव को और मजबूत करने का रोडमैप साझा किया है।बजट-2026 विकसित भारत की आर्थिक नींव मजबूत करने पर केंद्रित है। इस बार सरकार ने तत्काल नकदी राहत की बजाय बुनियादी ढांचा, औद्योगिक क्षमता, कौशल आधारित रोजगार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर जोर दिया है। सार्वजनिक पूंजीगत खर्च, निर्यात-उन्मुख उद्योग और सेवा क्षेत्र के साथ कर प्रशासन सुधारों को एकसाथ आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में सवाल तो बनता है कि आखिरइस बजट से क्याबदलेगा, किस-किस को राहतमिलेगी अर्थशास्त्रियों ने इस बजट को लेकरपूरा गणितसमझाया कि कैसे इस बजट के माध्मय सेबुनियादी ढांचा, निर्यात वाले उद्योगों, सेवा क्षेत्र और कर प्रशासन सुधारों को एकसाथ आगे बढ़ाया गया है। आइए यहां सभी सवालों के जवाबजानते है। केंद्रीय आर्थिक संदेश क्या है बजट-2026 विकसित भारत की आर्थिक नींव मजबूत करने पर केंद्रित है। इसमें तत्काल नकदी राहत के बजाय औद्योगिक क्षमता, बुनियादी ढांचा, कौशल आधारित रोजगार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सार्वजनिक पूंजीगत खर्च, निर्यात-उन्मुख उद्योगों, सेवा क्षेत्र और कर प्रशासन सुधारों को एकसाथ आगे बढ़ाया गया है। अर्थशास्त्रियों का कहना है, यह बजट मांग बढ़ाने से अधिक आपूर्ति-पक्ष सुधारों पर आधारित है, जिससे मध्यम अवधि में स्थिर विकास का लक्ष्य रखा गया है। ये भी पढ़ें:-Budget 2026: बुनियादी ढांचे पर जोर, कैपेक्स ₹12.2 लाख करोड़; रेयर अर्थ के लिए पैकेज, जानें बजट की बड़ी बातें

#IndiaNews #National #Budget2026 #UnionBudgetPresented #NirmalaSitharaman #HowIsTheBudget #HighlightsOfTheBudget #AnswersToQuestions #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 04:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बजट से किसे मिलेगी राहत?: क्या बदल जाएगा, अर्थशास्त्रियों ने समझाया पूरा गणित; जानिए सभी जरूरी सवालों के जवाब #IndiaNews #National #Budget2026 #UnionBudgetPresented #NirmalaSitharaman #HowIsTheBudget #HighlightsOfTheBudget #AnswersToQuestions #VaranasiLiveNews