विधानसभा सत्र: उद्योगपतियों से 45 फीसदी राशि पहले लेकर पूरा होगा मेडिकल डिवाइस पार्क का अधूरा काम

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में अधूरे पड़े मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सरकार अब उद्योगपतियों से परियोजना लागत की करीब 45 फीसदी राशि पहले लेकर काम आगे बढ़ाएगी। विधानसभा में नियम 130 के तहत भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की ओर से युवाओं को रोजगार की गारंटी को लेकर लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उद्योग मंत्री ने सरकार की योजना स्पष्ट की। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर पूर्व सरकार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों में बदलाव किया गया है। पूर्व सरकार ने पार्क में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों को महज एक रुपये की लीज और तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया था।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 31, 2026, 21:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विधानसभा सत्र: उद्योगपतियों से 45 फीसदी राशि पहले लेकर पूरा होगा मेडिकल डिवाइस पार्क का अधूरा काम #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews