Bihar: बिहार में बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, थाने से महज 100 मीटर दूर डेकोरेटर मिस्त्री पर किया हमला
बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा है। ताजा मामला पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। संतोष कुमार के रूप में हुई घायल की पहचान जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से एक डेकोरेटर मिस्त्री है। देर शाम जब संतोष काम के सिलसिले में जा रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने संतोष की गर्दन और हाथों पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल संतोष वहीं जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर बढ़ा नजदीकी तो प्रेमी संग महिला फरार, घर की नगदी-ज्वेलरी पर हाथ किया साफ परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे घायल के भाई ने बताया कि संतोष का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिक समाज के दो युवकों ने इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया है। परिजनों का कहना है कि बिना किसी रंजिश के इस तरह सरेआम हमला यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
#CityStates #Crime #Bihar #Patna #BarhPoliceStation #DeadlyAttack #KnifeAttack #SantoshKumar #DecoratorMechanic #Criminal #100MetersFromThePoliceStation #BiharCrime #SeriouslyInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 23:00 IST
Bihar: बिहार में बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, थाने से महज 100 मीटर दूर डेकोरेटर मिस्त्री पर किया हमला #CityStates #Crime #Bihar #Patna #BarhPoliceStation #DeadlyAttack #KnifeAttack #SantoshKumar #DecoratorMechanic #Criminal #100MetersFromThePoliceStation #BiharCrime #SeriouslyInjured #VaranasiLiveNews
