हिमाचल: ऊना में जच्चा-बच्चा मौत मामले में डॉक्टर निलंबित, मोबाइल बंद मिलने और ड्यूटी से गैरहाजिरी पर कार्रवाई

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में सरकार ने डॉ. प्रियंका शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव आशीष सिंहमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। विभागीय आदेश के अनुसार, चिकित्सक के प्रारंभिक जांच के लिए उपलब्ध नहीं होने, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिलने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। ऊना जिले के अपर अरनियाला गांव की 33 वर्षीय रीना देवी पत्नी राजीव कुमार को प्रसव के लिए सात अक्तूबर 2026 को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया था। नौ अक्तूबर को प्रसूता और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। इस मामले में यह पता लगाया जाना है कि प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उपचार के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई थी। अभी जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं।

#CityStates #Una #Shimla #HimachalPradesh #UnaHospitalNews #MotherAndBabyDeathCase #DrPriyankaSharmaSuspended #RegionalHospitalUna #ReenaDeviCase #HimachalPradeshHealthDepartment #AshishSinghmar #DrVikasChauhan #MedicalNegligenceInquiry #HimachalPradeshNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 07:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: ऊना में जच्चा-बच्चा मौत मामले में डॉक्टर निलंबित, मोबाइल बंद मिलने और ड्यूटी से गैरहाजिरी पर कार्रवाई #CityStates #Una #Shimla #HimachalPradesh #UnaHospitalNews #MotherAndBabyDeathCase #DrPriyankaSharmaSuspended #RegionalHospitalUna #ReenaDeviCase #HimachalPradeshHealthDepartment #AshishSinghmar #DrVikasChauhan #MedicalNegligenceInquiry #HimachalPradeshNews #VaranasiLiveNews