Una News: बंगाणा और थानाकलां में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

मरीज इस माह के अंत तक उठा सकेंगे लाभ गर्भवती महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्करसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। बंगाणा और थानाकलां अस्पतालों में इस माह के अंत तक अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित हो जाएंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से मशीनों की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आगामी दिनों में दोनों अस्पतालों में मशीनें स्थापित हो जाएंगी। क्षेत्रवासियों की यह मांग काफी समय से चली आ रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। क्षेत्र के हजारों लोगाें को सुविधा का लाभ मिलेगा।उपमंडल बंगाणा के लोगों को जल्द अल्ट्रासाउंड सुविधा की सौगात मिलने जा रही है। इस माह के अंत तक अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित हो जाएंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां और नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिल जाएगी। इससे महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए क्षेत्रीय अस्पताल या निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। सोनोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण पहले ही चिकित्सक को दिया जा चुका है। बीते दिनों बंगाणा अस्पताल में सिविल सप्लाई का दवा केंद्र भी खोला गया है। अब इस माह के अंत तक दो बड़े अस्पतालों में अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिलना भी शुरू हो जाएगी। अल्ट्रसाउंड के लिए दिन होंगे निर्धारित अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित होने के बाद दोनों अस्पतालों में टेस्ट के लिए तीन दिन तय किए जाएंगे। वर्तमान में क्षेत्र में एक ही सोनोलॉजिस्ट होने के चलते यह व्यवस्था बनाई जाएगी। विभाग ने उच्च अधिकारियों को एक अतिरिक्त सोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए मांग उच्च अधिकारियों को भेजी है। नागरिक अस्पताल बंगाणा और थानाकलां में इस माह के अंत तक अल्ट्रसाउंड मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। डॉ. अशोक दरोच, कार्यकारी खंड स्वास्थ्य अधिकारी थानाकलां

#UltrasoundFacilityWillSoonBeAvailableInBanganaAndThanakalan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: बंगाणा और थानाकलां में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा #UltrasoundFacilityWillSoonBeAvailableInBanganaAndThanakalan #VaranasiLiveNews