UKSSSC: ड्राइवर भर्ती रिजल्ट, एक्सप्लोर ज्ञान और UKUL अभ्यर्थी पास, अनोखे नामों पर उठा विवाद, आयोग ने दी सफाई
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का वाहन चालक भर्ती परीक्षा परिणाम चर्चाओं में है। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों में एक्सप्लोन ज्ञान व यूकेयूएल नाम के भी अभ्यर्थी शामिल हैं। सोशल मीडिया में इससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं जबकि आयोग का कहना है कि अभ्यर्थियों ने जो नाम अपने आवेदन पत्र में दिया है, उसी के हिसाब से रिजल्ट जारी हुआ है। अगली प्रक्रिया में इस नाम के दस्तावेज न दिए तो भर्ती से बाहर हो जाएंगे। आयोग ने वाहन चालक के 75 पदों के लिए 10 अप्रैल को विज्ञापन जारी करते हुए 31 मई को परीक्षा कराई थी। इसकी उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां व सुझाव लिए गए। इसके बाद शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी कर दिया था। इस रिजल्ट में 144वें स्थान पर EXPLORE GYAN(पिता का नाम-हरीश चंद्र पांडेय) और 234वें स्थान पर UKUL(पिता का नाम- गोपाल सिंह भैंसोड़ा) दर्ज है। सोशल मीडिया में इसे लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कुछ अभ्यर्थी इससे सीधे रिजल्ट पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uksssc #UkssscDriverRecruitmentResult #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:12 IST
UKSSSC: ड्राइवर भर्ती रिजल्ट, एक्सप्लोर ज्ञान और UKUL अभ्यर्थी पास, अनोखे नामों पर उठा विवाद, आयोग ने दी सफाई #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Uksssc #UkssscDriverRecruitmentResult #VaranasiLiveNews
