यूको बैंक: स्नातक पास युवाओं के लिए निकली 530 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें चयन प्रक्रिया

यूको बैंक के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग ने 13 अक्तूबर 2026 को अपरेंटिस भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 530 प्रशिक्षण पद भरे जाएंगे। यह प्रशिक्षण अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत एक वर्ष के लिए होगा। पदों की संख्या अस्थायी है और बैंक की जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश चुनने की अनुमति है। प्रशिक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों को संबंधित राज्य के किसी भी जिले में भेजा जा सकता है। यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां कार्यक्रम तारीख और समय भर्ती विज्ञापन जारी होने की तारीख 13 अक्तूबर 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 14 अक्तूबर 2026 ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर 2026 ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 7 नवंबर 2026, सुबह 11 बजे आयु और पात्रता की गणना की तारीख 1 अक्तूबर 2026 यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026: आयु सीमा में छूट आयु सीमा: 1 अक्तूबर 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। 28 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। श्रेणी अधिकतम आयु सीमा में छूट अनुसूचित जाति (एससी) 5 वर्ष अनुसूचित जनजाति (एसटी) 5 वर्ष अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) 3 वर्ष दिव्यांग उम्मीदवार (एससी/एसटी) 15 वर्ष दिव्यांग उम्मीदवार (ओबीसी) 13 वर्ष दिव्यांग उम्मीदवार (अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस) 10 वर्ष विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाएं, जिन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया है (अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस) अधिकतम 35 वर्ष तक आयु सीमा विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाएं, जिन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया है (ओबीसी) अधिकतम 38 वर्ष तक आयु सीमा विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाएं, जिन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया है (एससी/एसटी) अधिकतम 40 वर्ष तक आयु सीमा चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न क्या है चयन के लिए 100 अंकों की ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 60 मिनट होगी। इसमें सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता और संख्यात्मक योग्यता से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 35 अंक निर्धारित हैं। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के दौरान स्थानीय भाषा की जांच और चिकित्सा परीक्षण होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन की जानकारी विज्ञापन में नहीं दी गई है। हर महीने कितना वजीफा मिलेगा और आवेदन कैसे करें चयनित अपरेंटिस को हर महीने कुल 16,650 रुपये वजीफा मिलेगा। इसमें बैंक की ओर से 10,500 रुपये और सरकारी हिस्से के रूप में 6,150 रुपये शामिल हैं। आवेदन के लिए राष्ट्रीय अपरेंटिस प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करें और यूको बैंक की अपरेंटिस रिक्ति चुनें। इसके बाद बैंकिंग क्षेत्र कौशल परिषद की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरकर शुल्क जमा करें। अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये और वस्तु एवं सेवा कर है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये तथा महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और कर निर्धारित है। ध्यान रहे, अपरेंटिस प्रशिक्षण है, स्थायी नौकरी नहीं; प्रशिक्षण पूरा होने पर बैंक नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं होगा।

#Jobs #National #UcoBank #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 08:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Jobs National Uco bank



यूको बैंक: स्नातक पास युवाओं के लिए निकली 530 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें चयन प्रक्रिया #Jobs #National #UcoBank #VaranasiLiveNews