Etah News: उर्स देखने गए दो युवकों को पीटा
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में चल रहे उर्स में मंगलवार की रात दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पीटा। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।मोहल्ला इस्लामनगर निवासी फराज और तोहिन मंगलवार की रात कस्बे में चल रहे उर्स देखने गए थे। मेले के दौरान ही मोहल्ला सराय खानम निवासी कुरैशी युवकों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दबंग युवकों ने फराज और तोहिन की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को तुरंत जलेसर सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मेले में पिटाई की सूचना मिली थी जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
#TwoYouthsWhoWentToSeeTheUrsWereBeatenUp. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 17:57 IST
Etah News: उर्स देखने गए दो युवकों को पीटा #TwoYouthsWhoWentToSeeTheUrsWereBeatenUp. #VaranasiLiveNews
