यूपी में डबल मर्डर: देवरिया में दो युवकों का कत्ल, एक का गला रेता, दूसरे का चीर दिया पेट; मेला देखने गए थे
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मईल थाना इलाके के बढ़या हरदो गांव के सामने मंगलवार की रात दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। एक युवक का गला रेता गया था, जबकि दूसरे के पेट पर चाकू से वार किया गया था। दोनों युवक शाम करीब सात बजे मेला देखने के लिए घर से निकले थे। आधी रात यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों युवकों के शव पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
#CityStates #Gorakhpur #Deoria #UttarPradesh #DeoriaDoubleMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 04:28 IST
यूपी में डबल मर्डर: देवरिया में दो युवकों का कत्ल, एक का गला रेता, दूसरे का चीर दिया पेट; मेला देखने गए थे #CityStates #Gorakhpur #Deoria #UttarPradesh #DeoriaDoubleMurder #VaranasiLiveNews
