Gurjant Singh: दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे गुरजंत ने हॉकी को कहा अलविदा, जानें कैसा रहा करियर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया पुरस्कार समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की। 31 साल के स्टार ने भारतीय टीम के लिए 130 मैचों में 33 गोल किए। 26 जनवरी 1995 को अमृतसर के खैलारा में जन्मे गुरजंत के मन में बचपन से ही हॉकी के प्रति लगाव था। इस खेल में बेहतर बनने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। गुरजंत ने 2016 में लखनऊ में फाइनल में गोल करते हुए भारत की जूनियर विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 2017 में गुरजंत ने सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था।
#Hockey #National #GurjantSingh #HockeyIndia #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 16:39 IST
Gurjant Singh: दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे गुरजंत ने हॉकी को कहा अलविदा, जानें कैसा रहा करियर #Hockey #National #GurjantSingh #HockeyIndia #VaranasiLiveNews
