Aligarh Accident: दो सड़क हादसों में छह लोग घायल, उपचार के दौरान एक की मौत
अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में छहलोग घायल हो गए और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम छा गया है। दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल गांव भगोसा निवासी रवि कुमार अपने चचेरे भाई प्रेम किशोर के साथ 19 फरवरी की शाम बाइक से गोपी थाना अकराबाद में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर एटा के गांव भिलेट निवासी विजय, भागीरथ व एक अन्य व्यक्ति सवार था। यह भिड़ंत गांव गोवर्धनपुर पर हुई। इसमें पांचों लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अकराबाद सीएचसी भेजा है। बाइक की मोपेड से टक्कर गांव दभौरा निवासी राजकुमार (59) उर्फ तन्नू 18 फरवरी मोपेड से तेहरा मोड़ जा रहे थे। गांव भिलावली के डिग्री कॉलेज पर गांव हसौना निवासी बाइक सवार विशाल ने उनको टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हुए थे। तन्नू को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 20 फरवरी सुबह पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तन्नू पत्नी, दो बेटे व दो बेटियों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।
#CityStates #Aligarh #BikeCollision #MopedBikeAccident #RoadAccidentNews #Dabhaura #GangiriAligarh #AligarhAccident #AligarhNews #Bagosa #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:39 IST
Aligarh Accident: दो सड़क हादसों में छह लोग घायल, उपचार के दौरान एक की मौत #CityStates #Aligarh #BikeCollision #MopedBikeAccident #RoadAccidentNews #Dabhaura #GangiriAligarh #AligarhAccident #AligarhNews #Bagosa #VaranasiLiveNews
