तस्करी: काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो गुजराती महिलाएं गिरफ्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर पुलिस ने 14 किलो थाई गांजे के साथ दो भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने संदेह के आधार पर जांच के दौरान दोनों को पकड़ा। उनके पास से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात निवासी है दोनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुबास बोहरा के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुजरात निवासी 46 वर्षीय शबाना बानो यार महम्मद शेख और 35 वर्षीय शरीफा अब्बास अंसारी के रूप में हुई है। दोनों थाईलैंड से मलेशिया होते हुए बाटिक एयर की उड़ान से काठमांडू पहुंची थीं। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, जिसमें 14 किलो थाई गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं बाटिक एयर की उड़ान संख्या ओडी-182 से काठमांडू पहुंची थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने के दौरान उनके पास मौजूद सामान की जांच की गई। इसके बाद मादक पदार्थ बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लिया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। एसएसपी बोहरा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नेपाल के मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम, 2033 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े संभावित संपर्कों और परिवहन के पूरे मार्ग की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
#CityStates #Siddharthnagar #KathmanduAirport #ThaiCannabis #GujaratWomenArrested #14KgCannabisSeized #DrugTrafficking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 08:49 IST
तस्करी: काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो गुजराती महिलाएं गिरफ्तार #CityStates #Siddharthnagar #KathmanduAirport #ThaiCannabis #GujaratWomenArrested #14KgCannabisSeized #DrugTrafficking #VaranasiLiveNews
