Sirmour News: नासा के क्षुद्रग्रह खोज अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने बनाई जगह

-सलोनी और अदिति ने 70 शोध रिपोर्ट जमा कीं, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनसंवाद न्यूज एजेंसीनाहन (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की 12वीं कक्षा की दो छात्राओं सलोनी पराशर और अदिति शर्मा ने नासा के अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह खोज अभियान में भाग लेकर उपलब्धि हासिल की है। 7 अगस्त से 3 सितंबर तक चले अभियान में दोनों ने अंतरिक्ष से मिले आंकड़ों का अध्ययन कर क्षुद्रग्रहों की खोज से संबंधित शोध कार्य किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। छात्राओं ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष और खगोलीय पिंडों के प्रति रुचि बढ़ाना और शोध के लिए प्रोत्साहित करना था। अभियान के दौरान कुल 70 ऑनलाइन शोध रिपोर्ट जमा कीं। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं मार्गदर्शक शिक्षक कमल जावेद को दिया। उन्होंने बताया कि छुट्टियों के दौरान शिक्षक ने लगातार मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने दोनों छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई दी।

#EducationNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 30, 2026, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education news



Sirmour News: नासा के क्षुद्रग्रह खोज अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने बनाई जगह #EducationNews #VaranasiLiveNews