बरेली में ओवरहेड टैंक हादसा: दो इंजीनियर बर्खास्त, एक जेई निलंबित, निर्माणदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज
बरेली के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में 3.62 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ साल पहले बना 60 फुट ऊंचा ओवरहेड टैंक सोमवार शाम साढ़े पांच बजे भरभराकर गिर गया। पानी की टंकी के पास बैठे गांव के डोरीलाल (32), अर्जुन (30), वीरपाल (48), रविंद्र (50), नन्कू उर्फ वेदपाल (45) मलबे में दबकर घायल हो गए। वहां मौजूद गुड्डू, ठाकुरदास, नन्नू व डबरू भी मामूली जख्मी हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है। इंजीनियरों पर गिरी गाज इस हादसे ने सरकारी भवनों के निर्माण में जड़ तक फैले भ्रष्टाचार को भी बेपर्दा कर दिया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर निर्माणदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जल निगम ग्रामीण के असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ टीपीआई बीएलजी के बरेली स्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को हटा दिया गया है और कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #JalJeevanMission #OverheadTank #Accident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 06:42 IST
बरेली में ओवरहेड टैंक हादसा: दो इंजीनियर बर्खास्त, एक जेई निलंबित, निर्माणदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #JalJeevanMission #OverheadTank #Accident #VaranasiLiveNews
