Ambala News: हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

बराड़ा। पुलिस ने सूचना के आधार पर दो तस्करों को हेरोइन सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान ध्यान सिंह और डेहा कॉलोनी निवासी रॉकी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जांच अधिकारी कुशलपाल की टीम ने पहले कसेरला खुर्द गांव के पास से ध्यान सिंह को हेरोइन के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी रॉकी के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने रॉकी को भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी ध्यान सिंह के खिलाफ पहले भी कुरुक्षेत्र, बराड़ा, अंबाला और शाहबाद में हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़ा और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 10 मामले दर्ज हैं। संवाद

#TwoDrugSmugglersArrestedWithHeroin #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार #TwoDrugSmugglersArrestedWithHeroin #VaranasiLiveNews