UP: 'मना किया था, नहीं माना, मैं बैठा रहा तुम चले गए', पिता ने अवनीश को दी थी ये सलाह; कुछ देर में सब खत्म

मंधना फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर उलटी दिशा में पिकअप की टक्कर से जान गंवाने वाले अवनीश यादव की मौत से गमगीन पिता बाबादीन ने कहा कि तेज धूप में अवनीश बच्चों को लेकर दूध लेने आए थे। उन्होंने उनसे कहा था कि अभी बच्चों को आराम करने दो चार बजे धूप कम होने पर चले जाना लेकिन वह नहीं माना। कुछ ही देर बाद हादसे में मौत की सूचना आ गई। बिलखते हुए उन्होंने गुस्से में हैलट इमरजेंसी में फर्श पर फोन पटककर तोड़ डाला। उन्होंने बेटे का शव देखते कहा कि मैं बैठा रहा और तुम आंखों के सामने चले गए। सब कुछ खत्म हो गया। इस पर सभी ने उन्हें बिलख रहे परिवार के अन्य लोगों का सहारा बनने के लिए समझाया। बोले कि अपने हाथों से मासूम बच्चों को दूध पिलाकर भेजा ये क्या हो गया।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #RoadAccident #AccidentNews #Accident #KanpurAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'मना किया था, नहीं माना, मैं बैठा रहा तुम चले गए', पिता ने अवनीश को दी थी ये सलाह; कुछ देर में सब खत्म #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #RoadAccident #AccidentNews #Accident #KanpurAccident #VaranasiLiveNews