यूपी: बीमा कंपनी का अफसर बनकर लगाई 11.72 लाख की चपत, अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार
बीमा पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बुधवार को आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से आईफोन और 45 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। एसीपी साइबर क्राइम अपूर्व पांडेय ने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान आगरा के सिकंदरा स्थित बोदला की आवास विकास कॉलोनी निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी आगरा के सिकंदरा स्थित केआर नगर की महर्षिपुरम कॉलोनी निवासी देवेश प्रताप सिंह उर्फ देवेश धाकरे है। आरोपियों ने आठ जुलाई को वाराणसी निवासी पीड़ित को पीएनबी मेटलाइफ बीमा पॉलिसी पर अत्यधिक बोनस और मोटा लाभ दिलाने का झांसा दिया था। अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में कुल 11 लाख 72 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आगरा और दिल्ली से इनपुट जुटाए। इसके बाद आगरा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
#CityStates #Varanasi #CyberCrimeBranchVaranasi #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
यूपी: बीमा कंपनी का अफसर बनकर लगाई 11.72 लाख की चपत, अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार #CityStates #Varanasi #CyberCrimeBranchVaranasi #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLiveNews
