Una News: बंदलैहड़ी के पास दो कारों में टक्कर
नंगल। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग गांव बंदलैहड़ी के निकट दो कारों में टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि दोनों कारों में सवार लोगों को अधिक चोटें नहीं आईं। एक घायल महिला को बीबीएमबी अस्पताल नंगल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को बीच रास्ते से हटाकर जाम को खुलवाया। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी नंगल से दिल्ली, जबकि दूसरी श्री आनंदपुर साहिब से नंगल की ओर आ रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हो गया। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि ओवरटेक करते दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। संवाद
#TwoCarsCollideNearBandlahari #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 19:11 IST
Una News: बंदलैहड़ी के पास दो कारों में टक्कर #TwoCarsCollideNearBandlahari #VaranasiLiveNews
