Noida News: यूपीआई के जरिए साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार

गुरुग्राम। यूपीआई के जरिए बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यूपी के मथुरा निवासी बालवीर सिंह और नेत्रपाल शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी के रुपये बालवीर सिंह के बैंक खाते में आए थे। बालवीर ने बैंक खाता नेत्रपाल को बेचा था। नेत्रपाल ने यह बैंक खाता साइबर ठगों को 9 हजार रुपये में उपलब्ध कराया था। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है। मामले में बीती 11 मई को दी पुलिस शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि चार और पांच मई को उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 185001 रुपये कट गए। शिकायतकर्ता को इसका पता ही नहीं चला। उसके अनुसार, उनके पास न तो कई ओटीपी आया न ही यूपीआई पिन किसी के साथ शेयर की थी। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो

#TwoArrestedInUPI-relatedCyberFraudCase. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: यूपीआई के जरिए साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार #TwoArrestedInUPI-relatedCyberFraudCase. #VaranasiLiveNews