Twisha Sharma Case: 80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ

प्रदेश में बहुचर्चित त्विषा शर्मा की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई सोमवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को लेकर भोपाल स्थित उनके आवास पहुंची। जांच एजेंसी घटना का री-क्रिएशन कर घटनास्थल की परिस्थितियों को समझने और अब तक सामने आए बयानों तथा साक्ष्यों का मिलान करने की कोशिश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम अपने साथ करीब 80 किलो वजन की डमी भी लेकर पहुंची, जिसका उपयोग घटना के री-क्रिएशन के दौरान किया जा रहा है। जांच एजेंसी यह समझने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय परिस्थितियां क्या थीं और घटनाक्रम किस प्रकार घटित हुआ होगा। ये भी पढ़ें:Bhopal:नशे का काला कारोबार बेनकाब, 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद, STF की रेड में ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और आरोपियों के कथनों का आपस में मिलान कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से घटना को दोबारा दोहराकर हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि त्विषा शर्मा की मौत का मामला काफी चर्चाओं में रहा है और इसकी जांच फिलहाल सीबीआई के हाथ में है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

#CityStates #MadhyaPradesh #Bhopal #TwishaSharmaCase #TwishaSharmaDeathCase #CbiInvestigation #CbiReconstruction #80KgDummy #SamarthSingh #GiribalaSingh #BhopalNews #HighProfileCase #CrimeSceneRecreation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Twisha Sharma Case: 80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ #CityStates #MadhyaPradesh #Bhopal #TwishaSharmaCase #TwishaSharmaDeathCase #CbiInvestigation #CbiReconstruction #80KgDummy #SamarthSingh #GiribalaSingh #BhopalNews #HighProfileCase #CrimeSceneRecreation #VaranasiLiveNews