Ghazipur News: एक ही चिता पर जुड़वा भाइयों का अंतिम संस्कार, अर्थी उठी तो बिलख पड़ा गांव; डूबने से हुई थी मौत
गाजीपुर जिले में पोखरे में नहाते समय डूबकर मृत दो जुड़वा सगे भाइयों की सोमवार देर शाम घर से एक साथ अर्थी उठी। यह देख मुड़रभां गांव के लोग बिलख पड़े। चोचकपुर श्मशान घाट पर भी एक ही चिता पर दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता बच्चेलाल यादव ने दोनों पुत्रों को एक साथ मुखाग्नि दी। जिला पंचायत सदस्य एवं देवसिंहा गांव निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जुड़वां भाइयों हिमांशु और प्रियांशु के शव परिजनों को सौंप दिए। देर शाम करीब सात बजे शव घर पहुंचते ही मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल यादव और बड़ी बहन करिश्मा बिलखने लगे। मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल और बहन करिश्मा बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रहे थे। ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। देर शाम दोनों सगे भाइयों का अंतिम संस्कार चोचकपुर श्मशान घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।
#CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurNews #GhazipurLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 00:30 IST
Ghazipur News: एक ही चिता पर जुड़वा भाइयों का अंतिम संस्कार, अर्थी उठी तो बिलख पड़ा गांव; डूबने से हुई थी मौत #CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurNews #GhazipurLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
