2026 TVS Ntorq 125: टीवीएस एनटॉर्क 125 नए अवतार में लॉन्च, मिले नए कलर, आकर्षक ग्राफिक्स और स्पोर्टी लुक
त्योहारों के सीजन की आहट के साथ ही देश के टू-व्हीलर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इसी उत्साह को दोगुना करने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपने बेहद लोकप्रिय और स्पोर्टी स्कूटर TVS Ntorq 125 को बिल्कुल नए रंग-रूप और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ अपडेट कर दिया है। कंपनी का यह नया कॉस्मेटिक अपडेट इसके डिस्क(Disc) और रेस एडिशन(Race Edition) वेरिएंट्स पर लागू होगा। हालांकि, स्कूटर के मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नया अपडेट पिछले साल लॉन्च हुए TVS Ntorq 150और Ntorq Race XPमें जोड़े गए एडवांस फीचर्स के बाद आया है। इन नए शानदार रंगों और नए जमाने के ग्राफिक्स के जरिए टीवीएस का लक्ष्य त्योहारों की खरीदारी के दौरान युवाओं के बीच एनटॉर्क रेंज के स्पोर्टी क्रेज को और ज्यादा मजबूत करना है।
#Automobiles #National #TvsNtorq125 #TvsMotorCompany #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:11 IST
2026 TVS Ntorq 125: टीवीएस एनटॉर्क 125 नए अवतार में लॉन्च, मिले नए कलर, आकर्षक ग्राफिक्स और स्पोर्टी लुक #Automobiles #National #TvsNtorq125 #TvsMotorCompany #VaranasiLiveNews
