बांकेबिहारी मंदिर: जूते-चप्पलों के बीच रखी फूल-माला और तुलसी! भक्तों में आक्रोश, व्यवस्था पर उठे सवाल

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गेट नंबर चार पर वीआईपी प्रोटोकॉल वाले दर्शनार्थियों के लिए बनी रेलिंग में जहां जूते-चप्पल रखे हैं वहीं ठाकुरजी के लिए लाई गई फूल और तुलसी की माला रखी जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत गोस्वामी ने इस पर चिंता जाहिर की है। वायरल वीडियो में पीले रंग का कुर्ता पहने व्यक्ति मंदिर की रेलिंग में चप्पल-जूतों के पास श्रद्धालुओं से लेकर फूल माला और तुलसी माला रख रहा है। यही तुलसी की माला ठाकुरजी को अर्पित की जाएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु भंडारियों की कमी के कारण आराध्य को फूल माला नहीं चढ़ा पा रहे हैं। इस असुविधा को देखते भंडारियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से लाई जा रही फूल माला और प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंच सकें।

#CityStates #Mathura #UttarPradesh #BankeBihariTemple #VrindavanNews #ViralVideo #TulsiGarland #FlowerGarland #TempleManagement #DevoteeConcerns #GarlandHandling #High-poweredManagementCommittee #MathuraNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 02:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बांकेबिहारी मंदिर: जूते-चप्पलों के बीच रखी फूल-माला और तुलसी! भक्तों में आक्रोश, व्यवस्था पर उठे सवाल #CityStates #Mathura #UttarPradesh #BankeBihariTemple #VrindavanNews #ViralVideo #TulsiGarland #FlowerGarland #TempleManagement #DevoteeConcerns #GarlandHandling #High-poweredManagementCommittee #MathuraNews #VaranasiLiveNews