अमेरिका: युद्ध रोकने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट पर अपनों से ही खफा ट्रंप, सीनेटर को कहा 'सनकी'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट (उच्च सदन) में रिपब्लिकन सांसदों को ईरान युद्ध को रोकने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट को लेकर खरीखोटी सुनाई। फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट के निमंत्रण पर ट्रंप अमेरिकी संसद भवन में रिपब्लिकन सांसदों के लंच में शामिल हुए। बैठक के बाद सीनेट में सीनेटर कैसिनी के समर्थन से नया प्रस्ताव पास हुआ और पुराना गिर गया। ट्रंप ने कहा, वह नागरिकता संबंधी बिल के लिए भी सांसदों पर दबाव बनाएंगे। हालांकि, पूरी बातचीत युद्ध शक्तियों संबंधी प्रस्ताव (वॉर पावर्स रेजोल्यूशन) पर ही केंद्रित रही। ट्रंप ने खासतौर पर उन चार रिपब्लिकन सांसदों को निशाने पर लिया, जिन्होंने इस प्रस्ताव पर डेमोक्रेट सांसदों का साथ दिया था। इनमें अलास्का से लिसा मुर्कोव्स्की, मेन से सुसान कॉलिन्स, केंटकी से रैंड पॉल और लुइसियाना से बिल कैसिडी शामिल हैं। ट्रंप ने इससे पहले सोशल मीडिया पर इन्हें नाकारा कहा। रिपब्लिकनों की चुप्पी के बीच कैसिडी ने अपने मतदान का बचाव किया। कैसिडी गत माह प्रतिद्वंद्वी को ट्रंप के समर्थन के चलते अपनी पार्टी की प्राथमिक चुनावी प्रतिस्पर्धा हार गए थे। ट्रंप को उनकी ही भाषा में जवाब बैठक के बाद कैसिडी ने कहा- मैंने खड़े होकर ट्रंप से कहा, आपने अमेरिकी जनता को यह नहीं बताया है कि वास्तव में क्या हो रहा है। यह ईरान युद्ध अभियान 4 सप्ताह चलने वाला था, लेकिन अब 4 माह से जारी है। मैंने उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया। ट्रंप ने सीनेटर को सनकी कहा कैसिडी ने कहा, जब तक मुझे पूरी जानकारी नहीं दी जाती, मैं युद्ध प्रस्ताव को समर्थन देता रहूंगा। ट्रंप ने कई बार कैसिडी को बैठने को कहा। लेकिन तीखी बहस के बीच एक मौके पर उन्होंने सीनेटर को सनकी तक कह दिया। ये भी पढ़ें:Venezuela Earthquake:वेनेजुएला में भूकंप ने अब तक छीनीं 188 जिंदगियां, 200 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में फंसे ईरान, इबोला के लिए मांगे 87.6 अरब डॉलर व्हाइट हाउस ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से 87.6 अरब डॉलर अतिरिक्त धनराशि मांगी है। इसका अधिकांश हिस्सा ईरान के खिलाफ युद्ध के बाद पेंटागन की सैन्य क्षमताओं और संसाधनों की भरपाई पर खर्च किया जाएगा। अधिकांश सांसद किसी भी नए सैन्य अभियान या अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई के विरोध में हैं। बजट का कुछ हिस्सा इबोला व अन्य मदों पर खर्च होगा। प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) ने यह पूरक बजट अनुरोध कांग्रेस को भेजा है।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:36 IST
अमेरिका: युद्ध रोकने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट पर अपनों से ही खफा ट्रंप, सीनेटर को कहा 'सनकी' #World #International #VaranasiLiveNews
