आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटते ही पलट गया ट्रक, देखते ही देखते लगी भीषण आग; चालक घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक सरसों के तेल की भरी बोतलें लादकर राजस्थान के अलवर से बिहार जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 83 के पास ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे में चालक अरशद निवासी अलवर राजस्थान घायल हो गया। सीओ अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। एक्सप्रेस-वे पर थमी वाहनों की रफ्तार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग लगने के बाद गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहां से गुजरने वाले वाहनों को पुलिस ने आग से बचाव कराते हुए निकाला। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि चालक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

#CityStates #Mainpuri #Agra #AgraLucknowExpresswayAccident #KarhalTruckAccident #TruckCatchesFire #TyreBurstAccident #TruckOverturns #MustardOilTruckFire #ExpresswayAccidentNews #DriverInjured #SaifaiMedicalCollege #FireBrigade #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटते ही पलट गया ट्रक, देखते ही देखते लगी भीषण आग; चालक घायल #CityStates #Mainpuri #Agra #AgraLucknowExpresswayAccident #KarhalTruckAccident #TruckCatchesFire #TyreBurstAccident #TruckOverturns #MustardOilTruckFire #ExpresswayAccidentNews #DriverInjured #SaifaiMedicalCollege #FireBrigade #VaranasiLiveNews