Kangra News: बाथू पुल के पास पलटा देसी शराब से लदा ट्रक

कांगड़ा। बाथू पुल के समीप ढूंढनीं माता मंदिर के पास सड़क पर देसी शराब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही मौके पर स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।डीएसपी कांगड़ा मनोज धीमान ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सालय (टांडा अस्पताल) भेजा गया है। मौके पर जांच अधिकारी (आईओ) को भी रवाना किया गया था।पुलिस के अनुसार चालक ने माना है कि यह दुर्घटना उसकी खुद की गलती हुई है, इसलिए वह इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करवाना चाहता है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि ट्रक में लदी शराब को आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बाथू पुल के पास पलटा देसी शराब से लदा ट्रक #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews