ट्रेन के आगे कूदकर दंपती ने दी जान: 60 के बुजुर्ग और 53 की थी पत्नी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात, छानबीन जारी
दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त श्याम विहार नजफगढ़ निवासी 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और 53 साल की नीलम रावत के रूप में हुई है। दंपती मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इन्होंने कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे वापस करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
#CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiPolice #CrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 16:46 IST
ट्रेन के आगे कूदकर दंपती ने दी जान: 60 के बुजुर्ग और 53 की थी पत्नी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात, छानबीन जारी #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiPolice #CrimeNews #VaranasiLiveNews
