तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, 6 महीने में दूसरी बार हुई ऐसी घटना; एक्ट्रेस ने शेयर की कूल पोस्ट
बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रही तृषा कृष्णन के घर को पिछले छह महीनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस का विजय के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहें चल रही थीं। इस बीच उन्हें धमकी मिलने पर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए। क्या है पूरा मामला अक्टूबर 2025 में भी तृषा के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई थी। हाल ही में फिर से तमिलनाडु डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि तृषा के अलवरपेट वाले घरमें बम लगाया गया है। इस सूचना के बाद तेयनमपेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड के साथ पूरे इलाके की जांच की, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं मिला और धमकी झूठी निकली। पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले रजनीकांत और धनुष के घरों को भी बस से उड़ानेके भी ऐसे ही धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं। तृषा रहीं बिल्कुल कूल जहां एक तरफ फैंस इस खबर से परेशान हो गए, वहीं तृषा बिल्कुल कूल नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डेली लाइफ के कुछ पल शेयर किए। एक फोटो में उन्होंने ब्लूबेरी की तस्वीर पोस्ट की, तो वहीं दूसरी पोस्ट में अपने प्यारे पेट डॉग इजी के साथ नजर आईं। एक मजेदार पोस्ट में उनके डॉग को सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाया गया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि कोई मेरी मम्मी का बैग नहीं छू सकता, और वो भी तब तक नहीं जब तक मुझे साथ न ले जाए। कुल मिलाकर, जहां बाहर इतना हंगामा चल रहा था, वहीं तृषा अपने अंदाज में शांत और बेफिक्र दिखीं।
#SouthCinema #National #TrishaKrishnan #TrishaKrishnanBomb #TrishaKrishnanThreats #Vijay #TrishaKrishnanMovies #TrishaKrishnanHusband #TrishaKrishnanUpcomingMovies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 08:23 IST
तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, 6 महीने में दूसरी बार हुई ऐसी घटना; एक्ट्रेस ने शेयर की कूल पोस्ट #SouthCinema #National #TrishaKrishnan #TrishaKrishnanBomb #TrishaKrishnanThreats #Vijay #TrishaKrishnanMovies #TrishaKrishnanHusband #TrishaKrishnanUpcomingMovies #VaranasiLiveNews
