Meerut News: चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसीरोहटा। भोला-सतवाई स्थित चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक दिवंगत चौधरी इलम सिंह की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गुरुकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।सतवाई गांव निवासी चौधरी इलम सिंह ने वर्ष 1971 में भोला-सतवाई के जंगल क्षेत्र में ग्राम पंचायत की भूमि पर विद्यालय की स्थापना की नींव रखी थी। क्षेत्रवासियों के सहयोग से दो कमरों का निर्माण कर विद्यालय की शुरुआत की गई। बाद में विद्यालय को प्राथमिक से इंटरमीडिएट स्तर तक की मान्यता दिलाकर शिक्षा का विस्तार किया गया। उन्होंने करीब 35 वर्षों तक विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दीं। वर्तमान में उनके बड़े पुत्र एवं पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने चौधरी इलम सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। इस मौके पर भूपेंद्र यादव, जोगिंद्र, अरविंद तिवारी, हिमांशु तेवतिया, रविकांत बाबू, अमित, गजेंद्र सिंह, मोनिका, विनीता, पूजा शर्मा, निशा, विशाल, अर्पित, रमाकांत, सोनू उपस्थित रहे।
#TributePaidToTheFounderOfChaudharyIlamSinghInterCollege. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:56 IST
Meerut News: चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि #TributePaidToTheFounderOfChaudharyIlamSinghInterCollege. #VaranasiLiveNews
