Meerut News: छावनी पाइन डिवीजन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

16 दिसंबर को 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत के लिए मनाया जाता है विजय दिवस-जेसोर विजय में मेरठ की पाइन डिवीजन की रही निर्णायक भूमिकासंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। 1971 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए शत्रु को परास्त किया था। 13 दिन के इस पूरे अभियान में सात दिसंबर को भारतीय सेना ने जेसोर में बड़ी जीत हासिल की थी। इसमें मेरठ छावनी स्थित पाइन डिवीजन की निर्णायक भूमिका रही। सात दिसंबर को जेसोर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में सोमवार को छावनी स्थित पाइप डिवीजन में आयोजित कार्यक्रम में जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रणय डंगवाल की अगुवाई में सैन्य अधिकारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सैन्य अफसरों के अनुसार 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को भारत ने बुरी तरह से पराजित किया था। इसी कारण 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ढाका पर भारतीय सेना का कब्जा होने के बाद पाकिस्तान के 94 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इनमें से चार हजार से अधिक पाकिस्तान के बंदियों को मेरठ छावनी के कैंपों में रखा गया था। इस विजय में मेरठ छावनी की पाइप डिवीजन का अमूल्य योगदान रहा। भारतीय सेना की पाइप डिवीजन, 32 ब्रिगेड ने सात दिसंबर को जेसोर को फतह कर लिया। इसके साथ ही ढाका पर विजय का मार्ग प्रशस्त हो गया। पाइन डिव मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल दलबीर सिंह के सामने पाकिस्तान के ब्रिगेडियर हयात खान ने अपने अधिकारियों व सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

#TributePaidToMartyrsAtCantonmentPineDivision #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: छावनी पाइन डिवीजन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि #TributePaidToMartyrsAtCantonmentPineDivision #VaranasiLiveNews