Rohtak News: छोटूराम स्टेडियम में 13 को होंगे कुश्ती खेल अकादमी के लिए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। सोनीपत रोड स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में संचालित आवासीय कुश्ती खेल अकादमी (बालिका) में रिक्त सीटों को भरने के लिए 13 जुलाई को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र लड़कियां निर्धारित तिथि पर ट्रायल में भाग ले सकती हैं।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अकादमी में 3 रिक्त सीटों तथा 5 प्रतीक्षा सूची की सीटों के लिए 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों का चयन स्टेडियम में 13 जुलाई को सुबह 9 बजे ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र की मूल व छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और अध्ययनरत शिक्षण संस्थान का मूल प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय खेल अकादमी में रहना होगा, जहां रहने एवं भोजन की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी जबकि अकादमी से विद्यालय आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।
#TrialsForTheWrestlingAcademyWillBeHeldAtChhotuRamStadiumOnThe13th. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 17:48 IST
Rohtak News: छोटूराम स्टेडियम में 13 को होंगे कुश्ती खेल अकादमी के लिए ट्रायल #TrialsForTheWrestlingAcademyWillBeHeldAtChhotuRamStadiumOnThe13th. #VaranasiLiveNews
