Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 बास्केटबाल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 16 को
हमीरपुर। मंडी में होने वाली अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमीरपुर की लड़के और लड़कियों की टीमों का चयन किया जाएगा। जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि टीम चयन के लिए ट्रायल 16 जुलाई को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के खेल मैदान में होंगे। चयन में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनकी जन्म तिथि एक जनवरी 2013 या इसके बाद की है। संवाद
#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 22:38 IST
Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 बास्केटबाल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 16 को #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
