काशी में पौधरोपण: दुष्प्रचार व शासकीय कार्य में बाधा पर FIR, अफसर बोले- भ्रामक रिपोर्टिंग की गई; कार्रवाई होगी

Varanasi News: डोमरी में पौधरोपण को लेकर भ्रामक दुष्प्रचार, मिथ्या रिपोर्टिंग और शासकीय कार्यों में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को रामनगर थाने में मिरर वायस समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उद्यान विभाग के सुपरवाइजर कुमार साहनी, कमालुद्दीन, रामविलास ने तहरीर में बताया कि एक मार्च को डोमरी सूजाबाद में पौधरोपण किया गया। ढाई लाख से अधिक पौधे लगाए गए। इस उपलब्धि के संबंध में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभिलेखित किए जाने की प्रक्रिया पूरी हुई। अत्यंत विस्तृत क्षेत्र में पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा, सिंचाई, संरक्षा और रखरखाव के लिए नियमित कार्य योजना लागू है। कुछ अराजक तत्वों की ओर से दुर्भावनावश पौधरोपण में भ्रामक, असत्य प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कुछ व्यक्तियों ने गलत तथ्यों के आधार पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दुष्प्रचार किया। कुछ मीडिया माध्यमों की तरफ से सक्षम प्राधिकारी से पुष्टि के बिना गलत और भ्रामक रिपोर्टिंग की गई है। इससे शासन और नगर निगम की छवि धूमिल हुई। शासकीय कार्यों में बाधा और जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। लोक सेवकों के खिलाफ अविश्वास और अनावश्यक विरोध की स्थिति निर्मित की गई है। मिरर वाइस ने कुछ वीडियो क्लिप व रील्स भी दिखाए। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य में बाधा, मानहानि, शांति भंग और साजिश के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 06:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में पौधरोपण: दुष्प्रचार व शासकीय कार्य में बाधा पर FIR, अफसर बोले- भ्रामक रिपोर्टिंग की गई; कार्रवाई होगी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews