Himachal: अब डाकघरों की शाखाओं में बायोमैट्रिक से होगा 20 से 50 हजार तक का लेनदेन

अब हिमाचल प्रदेश की शाखा डाकघरों में भी अंगूठा लगाकर लोग अपने खातों से 20 से 50 हजार रुपये तक की राशि का लेनदेन कर सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग की ओर से शाखाओं में भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। इससे पहले ई-केवाईसी की सुविधा केवल डाकघरों के उप कार्यालय तक ही सीमित थी। प्रदेश में बायोमेट्रिक की सुविधा उपलब्ध होने का सबसे अधिक लाभ पेंशनरों और बुजुर्गों को मिलेगा। इसके साथ ही डाक खातों में आने वाली किसी भी स्कीम इसमें किसान सम्मान निधि आदि की राशि भी बायोमेट्रिक से ही निकाल सकेंगे। इसके लिए लंबित ग्राहकों को अपने आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IndiaPost #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 22:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: अब डाकघरों की शाखाओं में बायोमैट्रिक से होगा 20 से 50 हजार तक का लेनदेन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IndiaPost #VaranasiLiveNews