रेलवे : छठ पर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनें दो माह पहले ही फुल, एसी थ्री और स्लीपर में लंबी वेटिंग
इस बार 13 से 16 नवंबर तक मनाए जाने वाले छठ महापर्व के लिए प्रयागराज से बिहार जाने वाली ट्रेनों में दो महीने पहले ही नो रूम के हालात बन गए हैं। समस्तीपुर, भागलपुर, कटिहार, पटना, गया, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सहरसा, पूर्णिया, लखीसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, किशनगंज, सासाराम और गोपालगंज जाने वाली लगभग सभी गाड़ियों में सीटें भर चुकी हैं। रामबाग से पटना होकर हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस में 10 से 12 नवंबर के लिए एसी थ्री और एसी टू में नो रूम हो गया है। महानंदा एक्सप्रेस के एसी-टू में जगह नहीं बची है जबकि एसी-थ्री और स्लीपर क्लास में लंबी प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है। जंक्शन और छिवकी से होकर बिहार के शहरों को जोड़ने वाली 19483 अहमदाबाद-सहरसा, 12562 नई दिल्ली-जयनगर, 11033 पुणे-दरभंगा, 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर, 15232 गोंडिया-बरौनी, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, 22824 भुवनेश्वर राजधानी, 12816 नंदन कानन, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12324 बाड़मेर-हावड़ा, 12988 अजमेर-सियालदाह, 12398 नई दिल्ली-गया, 12322 मुंबई-हावड़ा मेल, 12495 प्रताप एक्सप्रेस, 12506 नाॅर्थ ईस्ट और 22406 भागलपुर-गरीबरथ में दिवाली के बाद किसी भी तिथि में रिजर्वेशन कंफर्म नहीं मिल रहा है।
#CityStates #Prayagraj #Bihar #PrayagrajJunctionRailwayStation #ChhathPuja2026 #ChhathPuja2026Date #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 14, 2026, 14:04 IST
रेलवे : छठ पर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनें दो माह पहले ही फुल, एसी थ्री और स्लीपर में लंबी वेटिंग #CityStates #Prayagraj #Bihar #PrayagrajJunctionRailwayStation #ChhathPuja2026 #ChhathPuja2026Date #VaranasiLiveNews
