Kullu News: व्यावसायिक शिक्षा का कार्यान्वयन सीखेंगे प्रशिक्षक

कुल्लू में राज्य स्तरीय टीओटी कार्यक्रम का आगाज .संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (टीओटी) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में रविवार को आगाज हुआ। इसमें प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को व्यावसायिक शिक्षा का कार्यान्वयन सिखाया जाएगा। पहले दिन स्कूल कैडर के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. अमित मेहता ने व्यावसायिक प्रशिक्षकाें को देश और प्रदेश में राष्ट्रीय नीति अधिनियम-2020 और राष्ट्रीय शिक्षा मानक क्रम (एनएसक्यूएफ) के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा का कार्यान्वयन एवं अवलोकन विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा उन्हाेंने प्रशिक्षकों को टीओटी कार्यक्रम का उद्देश्य, विभिन्न हितधारकों की भूमिका (व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय व्यावसायिक समन्वयक, विद्यालय प्रमुख, डीआईईटी, राज्य समन्वयक, वीटीपी राज्य समन्वयक और एसपीओ) की जानकारी दी। वहीं, मुख्य वक्ता अंकिता सूद, आरती, पारुल ठाकुर और वैशाली ठाकुर ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नवाचारी गतिविधियां और समूह गठन पर प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम आगामी पांच मार्च तक जारी रहेगा।000

#TrainersWillLearnHowToImplementVocationalEducation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: व्यावसायिक शिक्षा का कार्यान्वयन सीखेंगे प्रशिक्षक #TrainersWillLearnHowToImplementVocationalEducation #VaranasiLiveNews