बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला दलित बस्ती पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय की छत पर लौकी तोड़ने गए कक्षा चार के छात्र अरशद (10) की हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को लौकी तोड़ने के लिए छत पर भेजा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शिक्षकों को बंधक बना लिया। करीब चार घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गड़वार, सुखपुरा, फेफना और चितबड़ागांव थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
#CityStates #Ballia #Varanasi #StudentDeathInBallia #BalliaNews #BalliaPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 18:29 IST
बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत #CityStates #Ballia #Varanasi #StudentDeathInBallia #BalliaNews #BalliaPolice #VaranasiLiveNews
