देहरादून में दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, दो घायल

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला मेंसीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के दौरान एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली,एम्स ऋषिकेश रेफर,पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #TragicAccident #DehradunAccident #CementAdenTruckOverturns #MohabewalaAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देहरादून में दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, दो घायल #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #TragicAccident #DehradunAccident #CementAdenTruckOverturns #MohabewalaAccident #VaranasiLiveNews