Kullu News: जाहलमा में नए बेली ब्रिज पर 31 से शुरू होगी आवाजाही

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की 14 पंचायतों के साथ-साथ पांगी आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 31 जुलाई को जाहलमा नाले पर तैयार किए गए नए बेली ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू करेगा।यदि मौसम और अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो शुक्रवार दोपहर बाद पुल को छोटे और बड़े सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब दो माह से अधिक समय तक पुल बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पुल शुरू होने के बाद लोगों को लंबे जाम और वैकल्पिक मार्ग की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। 25 मई की रात जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बीआरओ ने नाले के बीच अस्थायी मार्ग बनाकर यातायात बहाल किया था।हालांकि बारिश और धूप के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने से कई बार यह मार्ग बाधित हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, किसानों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि यदि मौसम और अन्य परिस्थितियां सही रही तो 31 जुलाई को दोपहर बाद जाहलमा बेली ब्रिज सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे लाहौल, उदयपुर और पांगी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही फिर से सुचारु हो सकेगी।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 17:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: जाहलमा में नए बेली ब्रिज पर 31 से शुरू होगी आवाजाही #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews