Delhi NCR News: ओल्ड दिल्ली रोड पर आज यातायात हो सकता है बहाल

- सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड सिग्नल से चौक पर नाला और पुलिया का चल रहा कामअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर पुलिया और सड़क निर्माण कार्य सोमवार दोपहर तक पूरा होने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीम इस काम पर जुटी है।जीएमडीए सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड सिग्नल के पास मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 पर आरसीसी बॉक्स टाइप प्रीकास्ट कलवर्ट और बरसाती नाले का निर्माण करा रहा है। इस निर्माण कार्य से ओल्ड दिल्ली रोड पर यातायात बाधित है। जीएमडीए ने 23 अक्तूबर को नाले पर पुलिया का निर्माण शुरू किया था। इसे 27 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, नाले में पाइपलाइन और अन्य बाधाओं के कारण काम में देरी हुई। बारिश ने भी कार्य को प्रभावित किया था। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

#TrafficOnOldDelhiRoadMayBeRestoredToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: ओल्ड दिल्ली रोड पर आज यातायात हो सकता है बहाल #TrafficOnOldDelhiRoadMayBeRestoredToday #VaranasiLiveNews