Noida News: डेल्टा-1 में सड़क पर लग रहा जाम
फोटो- ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित सीएस-19 कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम लग रहा है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स का बेसमेंट पार्किंग के बजाय सिटी सेंटर के निजी उपयोग में लिया जा रहा है। इससे लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं और स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है। आरडब्ल्यूए ने पार्किंग व्यवस्था होने तक कॉम्प्लेक्स बंद कराने और नियमों की जांच की मांग की है।
#TrafficJamOnTheRoadInDelta-1 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:34 IST
Noida News: डेल्टा-1 में सड़क पर लग रहा जाम #TrafficJamOnTheRoadInDelta-1 #VaranasiLiveNews
